राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं लोहावट विधायक गजेंद्रसिंह खींवसर गुरुवार को सेतरावा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने चांदसर और पदमपुर में नवनिर्मित सब सेंटरों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी तथा पौधारोपण कर हरित एवं स्वस्थ भविष्य का संकल्प लिया इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, पेजयल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आमजन कि समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा, बिजली और पेजयल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार कि प्रथामिकता है और इस दौरान फलोदी सीएमएचओ डॉ प्रतापसिंह राठौड़, देचू एसडीएम दूदाराम, देचू प्रधान सिमरथाराम, भाजपा वरिष्ठ नेता देवीसिंह सेतरावा, मण्डल अध्यक्ष दानसिंह बुडकियां,देचू बीसीएमओ डॉ मांगीलाल सोनी, डॉ पवनजी, सेतरावा तहसीलदार हरी सिंह, युवा नेता मूलसिंह राठौड़,रतनसिंह जैतसर, कानसिंह देचू हाथीसिंह चांदसर, उम्मेदसिंह, जोसफ खां सरपंच पदमपुर, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें
