राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से गर्मी कम हो गई है। जयपुर में बुधवार सुबह चली तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। इससे उसके नीचे खड़ी तीन कारें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बुधवार को भी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पिछले 24 घंटे 10 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा। सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूं के मलसीसर में 66MM रिकॉर्ड हुई। आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान करीब 13 डिग्री तक गिर गया।
