पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आ सकते हैं। पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने के साथ जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, दौरे की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राज्य सरकार ने तैयारियों शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं।
बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संकेत दिए थे कि 4 जुलाई को नए टर्मिनल के उद्घाटन का प्रोग्राम बन सकता है।
आग लगने से रुका था उद्घाटन
रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल को होना था, लेकिन एक दिन पहले सीडीयू यूनिट में आग लगने से प्रोग्राम स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद फिर से यूनिट को ठीक करने का काम शुरू किया गया। एलएडंटी कंपनी की ओर से दिन-रात, इंजीनियरों की टीमों ने यूनिट को शुरू करने के कगार पर पहुंच चुकी है।
सीएम के आने संभावना
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी आएंगे। एचपीसीएल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पूरे प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार करेंगे। हालांकि सीएम के आने का आधिकारिक प्रोग्राम अभी तक नहीं आया है।
इस माह पेट्रोल-डीजल उत्पादन की प्लानिंग
रिफाइनरी प्रबंधन और राज्य सरकार लोकार्पण से पहले ही रिफाइनरी में उत्पादन शुरू कराने की तैयारी में जुटे हैं। 18 जून से डीजल और 22 जून से पेट्रोल उत्पादन शुरू करने की प्लानिंग है। इसके साथ ही गैस उत्पादन भी प्रारंभ किए जाने की तैयारी चल रही है।
