मंडी में गेहूं एकत्र कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

National

मौके पर मौत।सूरतगढ़ की नई अनाज मंडी में गेहूं एकत्र कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें युवक के ऊपर से ट्रक गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।हादसा शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान सुनील सोनी (42) पुत्र हरिराम, निवासी वार्ड-5 सूरतगढ़ के रूप में हुई।ASI होशियार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *