जयपुर/कोटपूतली।ओम गोविन्द परमार्थ संस्थान द्वारा हाल ही में जयपुर के शास्त्री नगर स्थित आर.पी.ए. रोड के ‘आनन्दम’ जन उपयोगी भवन में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह *“प्रणेता 2026”* का आयोजन किया गया।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग जन सेवक सुरेन्द्र छेपट को दिया गया सम्मान रहा, जिन्हें उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए “प्रणेता 2026” सम्मान से नवाजा गया।इसके साथ ही 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं सैकड़ों दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया ! इस कार्यक्रम में आरसी मिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राधा मोहन सैनी और कार्यक्रम संयोजक अक्षय सैनी, विशिष्ट अतिथि गोपाल डेनवाल, विजेन्द्र सैनी, सीमा कविराज मोजूद रहें !

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में महेश साहू,करणीलाल शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, हेमंत,दीपा माहवर, विष्णु टेलर सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सम्मान समारोह की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक,समरसता और सहायता के संदेश को प्रमुखता से प्रसारित किया गया।
