कार्यक्रम में विधानसभा कोटपूतली के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय LBS कॉलेज प्रांगण स्थिति किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की मूर्ति पर उनकी 26 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए!! आज के श्रद्धांजली कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन) ने कहा कि देश के प्रखर किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री

स्व. राजेश पायलट जी का संघर्ष, सादगी, जनसेवा और किसानों के हितों के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
पूर्व संसदीय सचिव श्री राम स्वरूप कसाणा ने देश के महान किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने आदर्श स्वo राजेश पायलट साहब को भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि किसान, मजदूर, दलित-वंचित और अल्पसंख्यक लोग अपने हित चिंतक और उनकी मुखर आवाज को युगों युगों तक याद रखेगे! स्वo पायलट साहब ने अपने संघर्ष, सादगी और जनसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति में एक नया मुकाम हासिल किया और एक नई पहचान स्थापित की। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों की आवाज़ बनकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका सम्पूर्ण जीवन जनहित, सामाजिक न्याय और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा।

संगठन महामंत्री V K नवल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हुए श्रद्धांजली कार्य कर्म में पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश मीणा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कविता टोरड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माली राम कसाणा, पंo किशोरी लाल शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सावत गुर्जर, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, जिला सेवा दल अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष (नगर निकाय) व ज्योति बा फूले संस्था के जिला अध्यक्ष हनुमान सैनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू रावत, ब्लॉक अध्यक्ष (ST) राजेंद्र सिंह मीणा, तहसील आदिवासी मीणा समाज अध्यक्ष इंजिo दिनेश मीणा, रमेश जिंदल, सुभाष भारद्वाज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद आर्य, पूर्ण सिंह तंवर, ब्रह्मानन्द गौड़, सरदारा यादव, क्षीतर रावत, डॉ धर्मपाल गुर्जर, सांवत सरपंच, इन्द्राज कसाणा, डेलिगेट रोशन पोसवाल, सरपंच अरविंद यादव ने स्वo पायलट साहब को उनकी पुण्यतिथि पर भाव पूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सब उनके आदर्शों और संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने की शपथ लेते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आज के जिला मुख्यालय पर हुए श्रद्धांजली समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से ओमप्रकाश सैनी, प्रभु रावत, सरदारा इंद्र पाल सिंह, Adv पवन सैनी, अभिषेक रावत, प्रभु पंच, विक्की माली, महावीर क्षेपट, महिपाल चंदेला, राहुल बाल्मीकि, कमलेश मीणा, मुकेश मुक्कड़, सुन्दर सैनी, अनिल भरगड़, कुलदीप छावड़ी, सागर दहीया, चांद गुर्जर, बलेश रावत, विकास डोइ, सचिन रावत, विजेंद्र डोइ, मनोज रिस्की आदि अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
स्वo पायलट साहब की यादगार में बने मुख्य श्रद्धांजली समारोह स्थल श्री राजेश पायलट स्मारक, गांव बंढ़ाणा आगरा रोड़, जिला दौसा रवाना होने से पहले किसानों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व अपने दिल अजीज नेता को याद करते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा पायलट साहब तेरा नाम रहेगा के गगन भेदी नारे लगाए!!
