बावड़ी में 21 जून को होगा विशाल भंडारा एवं धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम

National

नीमराना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार, 21 जून 2026 को विशाल भंडारा एवं धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे हवन-पूजन के साथ होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रातः 10:15 बजे से भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा तथा इसी समय से धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम भी प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भजन, कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर महंत जय बिहारी कृष्ण धाकड़ बाबा (बाबा कुंदनदास आश्रम, बिरोद) एवं महंत पूज्यागिरि महाराज (राधा-कृष्ण मंदिर, बावड़ी) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकारों के रूप में संजय पटेल एंड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें संजय पटेल, कंचन यादव, राजू गोला, माही चौधरी (डांसर) एवं बृजेश सौरखा शामिल रहेंगे।
मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *