लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम के लिए बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे चार्टर प्लेन से कोटा पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इससे पहले एयरपोर्ट लाउंज में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नजर आए। पिछले दिनों पायलट पर तल्ख बयानबाजी के बाद पहली बार गहलोत उनसे मिले। दोनों नेताओं ने खूब गर्मजोशी दिखाई, बॉडी लैंग्वेज से दोनों ने ही यह एहसास नहीं होने दिया कि दोनों के बीच सियासी तल्खी है।
पहले देखिए राजस्थान की सियासत से जुड़ी दो बड़ी तस्वीरें…
एयरपोर्ट लाउंज में अशोक गहलोत की किसी बात पर हंस पड़े सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा सहित वहां मौजूद सभी नेता। राहुल गांधी की अगवानी से पहले ये नेता आपस में चर्चा कर रहे थे।
एयरपोर्ट लाउंज में अशोक गहलोत की किसी बात पर हंस पड़े सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा सहित वहां मौजूद सभी नेता। राहुल गांधी की अगवानी से पहले ये नेता आपस में चर्चा कर रहे थे।
कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकारातम जूली, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, अशोक चांदना, दिव्या मदेरणा सहित कई नेता पहुंचे थे।

राहुल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे
राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। राहुल जैसे ही एयरपोर्ट लाउंज से बाहर निकले और गाड़ी में बैठने लगे, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाया। राहुल के काफिले को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
राहुल एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल में पहुंचे हैं। यहां भी वे कुछ देर सिलेक्टेड स्टूडेंट्स से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे उनका दशहरा मैदान में छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ है। इसमें कार्यकर्ताओं को एंट्री नहीं दी जाएगी, सिर्फ स्टूडेंट्स ही मौजूद रहेंगे।
राहुल के एयरपोर्ट पहुंचने की PHOTOS…
राहुल गांधी का कोटा एयरपोर्ट पर स्वागत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।
राहुल गांधी का कोटा एयरपोर्ट पर स्वागत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।
कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और सचिन पायलट।
कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और सचिन पायलट।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत।
राहुल ने लिखा- किसी बच्चे के सपने ऐसे न टूटने पाएं
कोटा पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- कोटा के लिए निकल चुका हूं पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं- उमेश और रिया। कल सीकर में उमेश और देहरादून में रिया, दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
22 और 23 साल के बच्चे- जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था, वे इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए। ये मौतें एक टूटी, भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं। और इसके जिम्मेदार हैं मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन्होंने छात्रों की रक्षा करने के बजाय बार-बार पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन और भविष्य के सौदागरों को संरक्षण दिया।
आज कोटा से हम वो लड़ाई शुरू करेंगे, जिसका एक ही मकसद है- किसी बच्चे के सपने ऐसे टूटने न पाएं। किसी मां-बाप को फिर कभी अपने बच्चे को इस तरह खोना न पड़े। हर परिवार की यह पीड़ा अब ‘छात्रों की गूंज’ बनकर पूरे देश में गूंजेगी।