अब गांवों में ही होगी कैंसर, बीपी और शुगर की जांच

National

सीएचसी सेतरावा मे शनिवार को पॉइंट ऑफ केयर टेस्ट स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू, अब गांव स्तर पर होगी 10 बीमारियों की त्वरित जांच

फलोदी जिले में असंचारी रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए शनिवार को सीएचसी सेतरावा से “पॉइंट ऑफ केयर टेस्ट स्क्रीनिंग कार्यक्रम” का शुभारंभ भाजपा देचू मण्डल अध्यक्ष दानसिंह बुडकियां एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्रसिंह ने फीता काट कर किया। यह कार्यक्रम भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है।सीएमएचओ डॉ प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के प्रयासों से जिले मे यह महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू कि गई है

आईसीएमआर-एनआईएचआर, जोधपुर के डॉ. नितीश ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जिले की आबादी में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग,

किडनी रोग और कैंसर सहित 10 प्रमुख असंचारी रोगों के संभावित जोखिम की समय रहते पहचान करना है। इसके लिए अत्याधुनिक पीओसीटी तकनीक और मोबाइल आधारित डिजिटल प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच मौके

पर ही की जाएगी तथा रिपोर्ट तुरंत मोबाइल पर उपलब्ध होगी। पूरी प्रक्रिया कागज रहित, त्वरित और सटीक होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ेगी।
चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्रसिंह
ने कहा कि यह पहल जिले में असंचारी रोगों के नियंत्रण और प्रभावी प्रबंधन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। गांव स्तर पर शुरुआती जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से बीमारियों की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा पहले दिन 45 मरीजों कि जांच कि गई कार्यक्रम में डॉ. पवन बारोलिया, डॉ कवरलाल, नर्सिंग स्टाफ भगवानाराम, रतनसिंह, जगदीशसिंह, जितेंद्रसिंह, नरेश शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *